Showing posts with label पृष्ठ संख्या १७. Show all posts
Showing posts with label पृष्ठ संख्या १७. Show all posts
Sunday, January 16, 2011
इसरो, डीआरडीओ से जल्द प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका
अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से नई दिल्ली में किए गए एलान पर अमल करते हुए भारत के दो प्रमुख प्रतिष्ठानों भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को जल्द ही प्रतिबंधित सूची से हटाने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ओर से औपचारिक अधिसूचना जारी करने की प्रक्रि या आखिरी चरण में है। वाणिज्य विभाग के उद्योग एवं सुरक्षा मामलों के उप मंत्री एरिक हिर्सचॉर्न ने बताया, ‘‘प्रतिबंध हटने के बाद परस्पर निर्यात नियंतण्रनीतियों में बदलाव शुरू होगा।’’ एरिक ने प्रतिबंधों को हटाने की कोई समय सीमा नहीं बताई। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना वाणिज्य मंत्री गैरी लॉक के भारत दौरे से पहले जारी की जा सकती है। लॉक छह से 11 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘वाणिज्य मंत्रालय जल्द एक अधिसूचना जारी करने पर काम कर रहा है, जिससे भारत पर लगे अंतरिक्ष और रक्षा संबंधी प्रतिबंध हट जाएंगे। आपको पता है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बीते साल दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात के दौरान इस बारे में ऐलान किया था।’’ वर्ष 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद अमेरिका ने इसरो व डीआरडीओ पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे। भारत प्रतिबंध को खत्म कराने की कोशिशों में लबे समय से जुटा था। पिछले साल नवंबर में अपने भारत प्रवास के दौरान ओबामा ने इन दोनों प्रतिष्ठानों से प्रतिबंध हटाने का एलान किया था।
Subscribe to:
Posts (Atom)