Sunday, January 23, 2011

जल्द हकीकत बन जाएंगे सुपरफास्ट कंप्यूटर


शीघ्र ही सबसे अधिक तेज चलने वाले क्वांटम कंप्यूटर हकीकत बन जाएंगे क्योंकि वैज्ञानिकों ने पहली बार सिलकॉन में क्वांटम इनटैंग्लमेंट के 10 अरब बाइट बनाने का दावा किया है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम के मुताबिक कंप्यूटर चिप के आधार सिलकॉन में इस उपलब्धि से मौजूदा प्रौद्योगिकी के समेकन पर महत्वपूर्ण असर पडेगा। इस टीम में ब्रिटेन, जापान, कनाडा और जर्मनी के वैज्ञानिक हैं। इन वैज्ञानिकों का मानना है कि क्वांटम बाइट्स पर आधारित सुपरफास्ट क्वांटम कंप्यूटर एक बार में एक सवाल के कई संभावित समाधानों पर विचार कर पाएगा। पारंपरिक कंप्यूटर बाइनरी स्विच या बाइट्स पर आधारित होते हैं और वे एक बार में केवल एक काम कर सकते हैं। वैज्ञानिक इसे बहुत बड़ी सफलता मान रहे हैं। वैज्ञानिकों ने अपना शोध कार्य नेचर पत्रिका में प्रकाशित किया है।


No comments:

Post a Comment