Friday, March 4, 2011

बाहरी अंतरिक्ष से आया पृथ्वी पर जीवन !


वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में 1995 में पाए गए उल्कापिंड में नाइट्रोजन के निर्माण तत्वका पता लगाया है। इससे एक बार इस सिद्धांत की पुष्टि हुई है कि पृथ्वी पर जीवन बाहरी अंतरिक्ष से आया है। परीक्षणों ने यह प्रदर्शित किया है कि इस चट्टान में अमोनिया है जो आंशिक तौर पर नाइट्रोजन से बनी है और इसमें डीएनए और प्रोटीन है जो जीवन के निर्माण तत्व हैं। द डेली मेल के अनुसार, इससे इस सिद्धांत की पुष्टि हुई है कि पृथ्वी पर जीव किसी अन्य स्थान से आया था। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रारंभिक जीवन के विकास के लिए आवश्यक आधारभूत परमाणुओं को मुहैया करा पाने में पृथ्वी सक्षम नहीं थी। हाल के प्रयोगों में एरिजोना विश्वविद्यालय के अनुसंधानियों के दल ने उल्का से निकाली गई चार ग्राम चट्टान पर प्रयोग किए। इस चट्टान का नाम नुनाताक्स 95229 था। यह उल्का अंटार्कटिका में 1995 में पाई गई थी। वैज्ञानिकों ने पाया कि उल्का में बड़ी मात्रा में हाइड्रोकार्बन थे और साथ ही अमोनिया भी काफी मात्रा में मौजूद थी।



No comments:

Post a Comment