Sunday, January 30, 2011

वैज्ञानिकों ने ब्रह्मांड का सबसे गर्म ग्रह खोजा


खगोलविदों ने ब्रह्मांड के सबसे गर्म ग्रह को खोजने का दावा किया है। इसका तापमान 3200 डिग्री सेल्सियस है। इस ग्रह की खोज पिछले साल ही हो गई थी, मगर इसके तापमान के बारे में अब पता लगा है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, हमारे सौरमंडल के बाहर के डब्ल्यूएएसपी -33 बी नामक इस ग्रह के तापमान का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जिस तारे की कक्षा में यह ग्रह स्थित है उसका तापमान भी 7160 डिग्री सेल्सियस है। यह एंड्रोमेडा नक्षत्र समूह में 380 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। जबकि सूर्य का तापमान इस तारे से काफी कम 5600 डिग्री सेल्सियस है। वर्ष 2006 में ही खगोलविदों को डब्ल्यूएएसपी-33 बी के तारे की टिमटिमाती रोशनी को देखकर ही उसके अस्तित्व का आभास हुआ था। यह ग्रह आकार में बृहस्पति से साढ़े चार गुना बड़ा है। बुध सूर्य के चारों ओर जिस दूरी पर चक्कर लगाता है, यह ग्रह अपने तारे से करीब सात फीसदी कम दूरी पर उसका चक्कर लगाता है। खगोलविदों के मुताबिक डब्ल्यूएएसपी -33 बी 29.5 घंटे में अपने तारे का चक्कर लगाता है। इससे पहले तक सबसे गर्म ग्रह माने जाने वाले मिल्की वे गैलेक्सी डब्ल्यूएएसपी-12बी का तापमान इससे 900 डिग्री सेल्सियस कम था। यह ग्रह अपनी कक्षा का चक्कर 1.1 दिन में लगाता है। यह अध्ययन स्टाफोर्डशायर में कीले विश्वविद्यालय के एलीक्स स्मिथ की अगुवाई में हुआ है।


No comments:

Post a Comment